UP TET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी 2026 में पास होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी दी है। आयोग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तर के सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि सर्टिफिकेट जल्द ही डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
कितने अभ्यर्थी हुए सफल
यूपी टीईटी के प्राथमिक स्तर में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं, जिसमें से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए थे। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर में 10,57.021 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 7,59,513 पास हुए थे। आयोग की ओर से अब सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि यूपी टीईटी लिखित परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को कुल 5 पालियों में आयोजित किया गया था। परीक्षा प्रदेश के 60 जनपदों के 955 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल सम्पन्न कराई गई थी। इनमें उच्च प्राथमिक स्तर की तीन पालियां और प्राथमिक स्तर की दो पालियां शामिल थीं।
कब जारी होता है रिज़ल्ट
यूपी टीईटी परीक्षा का रिज़ल्ट 26 अगस्त को जारी किया गया था। वहीं, अब सफल अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फ़ॉलो कर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश पहुंचे सीएम योगी, बोले- शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान प्रशिक्षण में स्वर्ण भारत ट्रस्ट ने पेश की मिसाल
कैसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद यूपी टीईटी 2026 सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
4. आपका सर्टिफिकेट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।