
चंडीगढ़ में दिवाली की सुबह मातम में बदल गई जब बेटे ने मां का गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद अपनी गाड़ी लेकर वह फरार हो गया। हालांकि घटना का पता तब लगा जब आसपास के लोग ने शोर को सुना। वह जब मौके पर पहुंचे तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मां चीखती और चिल्लाती रही
सुशीला नेगी उत्तराखंड की निवासी हैं। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर 40 के इन फ्लैट में रहती थीं। यहां पर उसका बेटा भी साथ रहता था। हालांकि छोटा बेटा रवि मासिक रूप से काफी समय से परेशान चल रहा है। इसके कारण उसे कई मेंटल हॉस्पिटल में दाखिल कराया जा चुका है। अभी वह 15 दिन पहले ही अस्पताल से वापस आया था। हालांकि रवि पंजाब यूनिवर्सिटी में नौकरी करता है। आज सुबह के वक्त ऐसे हालात बने भी उसने अपनी 65 वर्षीय मां पर तेज धारधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान मां चीखती और चिल्लाती रही। जब आसपास के लोगों को पता चला तब तक रवि ने सुशीला नेगी की हत्या कर दी थी। वह मौके से फरार हो गया।
रवि की तलाश शुरू कर दी
बताया जा रहा है कि रवि की शादी हो चुकी है। मगर उसकी इस परेशानी और झगड़ा करने की मानसिकता के कारण उसकी पत्नी और बच्चे उसको पहले की छोड़कर कर जा चुके हैं। अब पुलिस ने केस दर्ज करके रवि की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या के इलाके को घेर करके फौरेंसिक सैंपल ले लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी बेटे के खिलाफ धारा 103 यानि हत्या के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश को टीमें घटित की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे किसी तरह का घरेलू विवाद हो सकता है।