
अगर आप इस रविवार नमो भारत ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षा को देखते हुए ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है.
दरअसल, रविवार को समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की परीक्षा होने जा रही है. बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को इस परीक्षा में शामिल होना है, जिन्हें मेरठ या दिल्ली की ओर यात्रा करनी होगी. इसलिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का संचालन सुबह 6 बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है, जो आम दिनों की तुलना में दो घंटे पहले है.
आम दिनों में क्या होता है?
नॉर्मल दिनों में नमो भारत ट्रेन का संचालन सुबह 8 बजे से शुरू होता है. लेकिन इस रविवार, यानी परीक्षा के दिन, यह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लगातार चलेगी, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचने और लौटने में कोई दिक्कत न हो.
किन स्टेशनों के बीच चलेगी ट्रेन?
यह सेवा न्यू अशोक नगर (दिल्ली) से लेकर मेरठ साउथ स्टेशन तक जारी रहेगी. इससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को फायदा होगा.
NCRTC का उद्देश्य क्या है?
NCRTC का कहना है कि यह फैसला खासतौर पर परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ताकि किसी को परीक्षा में देरी से पहुंचने की वजह से नुकसान न हो।
अगर आप UPPCS RO/ARO परीक्षा में शामिल हो रहे हैं या रविवार को दिल्ली-मेरठ रूट पर यात्रा की योजना है, तो नमो भारत ट्रेन की सेवा सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यात्रा से पहले समय की पुष्टि जरूर कर लें और समय से स्टेशन पहुंचें।