Wi-Fi Speed Tips: आजकल लगभग हर घर में वाई-फाई कनेक्शन देखने को मिल जाता है। ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम, गेमिंद से लेकर ओटीटी पर फिल्में देखने तक हर काम के लिए हाई स्पीड इंटरनेट काफी जरूरी हो गया है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि महंगा ब्रॉडबैंड प्लान लेने के बाद भी वाई-फाई की स्पीड काफी धीमी हो जाती है या सिग्नल बार-बार गायब होने लगता है। जिससे कई काम रुक से जाते हैं।
कई बार इंटरनेट की धीमी रफ्तार के लिए सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार नहीं होता, बल्कि दिक्कत हमारे घर के अंदर ही राउटर की गलत पोजीशनिंग और गलत सेटिंग्स में छिपी होती है। अगर आप भी इंटरनेट के बार-बार अटकने की समस्या से परेशान हैं, तो इन आसान तरीकों से इस समस्या से निजात पा सकते हैं और अपने वाई-फाई की स्पीड बढ़ा सकते हैं।
राउटर को घर के बीचों-बीच रखें
अक्सर लोग घर की सजावट न बिगड़े इसलिए राउटर को टीवी के पीछे, किसी कोने में या अलमारी के अंदर बंद करके रख देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वाई-फाई के रेडियो सिग्नल्स हर तरफ फैलते हैं और दीवारों, कांच या भारी फर्नीचर से टकराकर कमजोर हो जाते हैं। राउटर को हमेशा घर के बिल्कुल सेंटर में और जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर किसी खुली जगह रखें ताकि सिग्नल्स आसानी से पूरे घर में पुहंच सकें।
इलेक्ट्रॉनिक सामानों से दूरी बनाएं
राउटर को माइक्रोवेव ओवन, कॉर्डलेस फोन, टीवी या ब्लूटूथ डिवाइस के बिल्कुल पास नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ये इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स वाई-फाई की फ्रीक्वेंसी में रुकावट पैदा करते हैं, जिससे इंटरनेट धीमा हो जाता है।
सही बैंड का चुनाव करें
आजकल ज्यादातर मॉडर्न राउटर्स डुअल-बैंड 2.4GHz और 5GHz सपोर्ट के साथ आते हैं। अगर आप राउटर के पास बैठकर काम कर रहें या गेमिंग/स्ट्रीमिंग कर रहे हैं, तो हमेशा 5GHz बैंड से कनेक्ट हों। इसमें कम भीड़भाड़ होती है और बहुत तेज स्पीड मिलती है। जबकि 2.4GHz बैंड ज्यादा दूर तक सिग्नल भेजने के लिए बेहतर होता है. राउटर के Admin पैनल में जाकर आप कम इस्तेमाल होने वाला चैनल चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में जल्द एंट्री मारेगा iQOO का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें संभावित कीमत और धांसू फीचर्स
हफ्ते में एक बार राउटर को रीस्टार्ट जरूर करें
राउटर को भी समय-समय पर रीबूट करना जरूरी होता है। हफ्ते में कम से कम एक बार राउटर बंद करके दोबारा स्टार्ट करें। इससे उसकी कैश मेमोरी क्लियर हो जाती है और ओवरलोड खत्म होकर स्पीड बेहतर मिलती है।
अनजान डिवाइसेस को तुरंत ब्लॉक करें
कई बार हमारे वाई-फाई का पासवर्ड आस-पड़ोस के लोगों और रिश्तेदारों को पता चल जाता है और वे बैकग्राउंट में भारी डेटा इस्तेमाल करते रहते हैं। इसके अलावा हमारे खुद के फोन, लैपटॉप और Smart TV में महीनों से जमा इंटरनेट Cache और Junk फाइल्स भी नेटवर्क पर लोड बढ़ा देती हैं. समय-समय पर राउटर के Admin पेज पर जाकर चेक करते रहें कि आपके नेटवर्क से कौन-कौन से डिवाइस जुड़े हैं और अनजान डिवाइसेस को तुरंत ब्लॉक कर दें।