
New GST Rates On Electronics: फेस्टिव सीजन से पहले सरकार ने GST स्लैब को कम करते हुए आम लोगों को बड़ी राहत दी है। इससे कई सामान की कीमतों में कमी आएगी। वहीं, अगर आप इलेक्ट्रोनिक्स आइटम खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां क्योंकि न्यू जीएसटी रेट्स में स्मार्ट टीवी, एयर कंडीशनर, डिशवॉशर पर जीएसटी स्लैब को कम कर दिया गया है। अभी तक इन पर 28% टैक्स लगता था, अब इन चीजों पर 18% टैक्स लगेगा। लेकिन स्मार्ट फोन खरीदने वालों को कोई राहत नहीं दी गई है।
एयर कंडीशनर (AC)
बता दें कि एयर कंडीशनर (AC) पर पहले 28 प्रतिशत का जीएसटी लगता था, जिसे घटाकर अब 18 प्रतिशत कर दिया है। मान लीजिए आपके एसी की कीमत 3000 रुपये है, पुराने जीएसटी स्लैब के अनुसार आपको एसी 38,400 का मिलता है, लेकिन नए जीएसटी स्लैब के अनुसार आपको यह एसी 35,400 का मिलेगा।
टेलीविजन (TV)
वहीं, टीवी की बात करें, तो 32 इंच से बड़े सभी LED और LCD टीवी पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। बता दें कि 32 इंच या उससे छोटे टीवी पर पहले से ही 18% टैक्स लागू है।
डिश वॉशिंग मशीन
किचन उपकरण यानि की डिश वॉशिंग मशीन पर भी टैक्स को कम किया गया है। जी हां डिश वॉशिंग मशीन पर पहले 28% था, जो घटकर अब 18% हो गया है। वहीं, न्यू जीएसटी स्लैब के तहत मॉनिटर्स और प्रोजेक्टर्स की कीमत पर भी बदलाव किया गया है, इस पर भी 28% का टैक्स घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे युवाओं, कंटेंट क्रिएटर्स को काफी फायदा मिलेगा।
स्मार्टफोन यूजर्स को राहत नहीं
वहीं, अगर बात करें स्मार्टफोन की तो, स्मार्टफोन खरीदने वालों को कोई राहत नहीं दी गई है। अभी भी मोबाइल पर 18% जीएसटी ही देना होगा।