दिल्ली और पश्चिम यूपी में धर्मांतरण कराने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा से पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं. उसके सहयोगी बदर अख्तर सिद्दीकी के नेटवर्क को लेकर कई रहस्य सामने आ चुके हैं. इस गैंग का मेरठ से खास नाता रहा है. एक मामला 2019 का सामने आया है. तब मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के भूनी गांव की रहने वाली प्रिया त्यागी इस गिरोह का शिकार बनी थी।
दिल्ली में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही प्रिया की मुलाकात मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी बदर अख्तर सिद्दीकी से हुई थी। बदर ने मॉडलिंग और हाई प्रोफाइल लाइफ का सपना दिखाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया. इसके कुछ ही समय के बाद प्रिया घर से गायब हो गई। सरूरपुर थाने में उसकी अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रिया उस बालिग थी, ऐसे में कोर्ट ने उसे अपनी मर्जी से रहने की इजाजत दी. मगर 18 अक्टूबर 2019 को जब वह घर लौटी तो उसने कई ऐसे खुलासे किए जो चौंका देने वाले थे.
परिजनों ने लगाए आरोप
प्रिया की मां और भाई का कहना है कि कुछ दिन बाद धनतेरस के दिन बदर दो युवकों के साथ आया था. वह धमकी देकर प्रिया को अपने साथ ले गया. उसके बाद बदर ने प्रिया को ब्लैकमेल किया, उसकी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. इसके साथ पूरे परिवार को जान से मारने की बात कही.
यातनाएं दी
परिजनों ने बताया कि प्रिया कुछ समय बाद दोबारा मिली. उसके हाथों पर चोट के निशान थे. पूछने पर उसने बताया कि उसे ड्रग्स दिया गया है. उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया बताया कि मेरठ की दो और युवती भी उसका शिकार बनीं, ये लापता हैं. कई लड़कियों का ये दावा है कि छांगुर बाबा उनका से धर्मांतरण करवा चुका है। प्रिया की मां का आरोप है कि बदर के जीजा न्यायपालिका में ऊंचे पद पर हैं. इसकी वजह से पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है.