.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D98533dd9-2d31-4e6c-aba2-f7e106a228d1&w=3840&q=75)
NCERT Syllabus Change: एनसीईआरटी (NCERT) की किताब में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। खासकर कक्षा 7, 8 और 12 की इतिहास की किताबों में बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों के तहत कई मुगल और दिल्ली सल्तनत के अध्याय हटा दिए गए हैं। वहीं पाठ्यक्रम में नए अध्याय जोड़े गए हैं। नए अध्यायों में प्राचीन भारतीय इतिहास पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का अवसर दिया गया है।
मुगलों के चैप्टर्स हटाए गए
एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों में कक्षा 7 की किताबों से मुगल और दिल्ली सल्तनत के अध्याय को हटा दिया गया है। इन बदलावों के तहत नए अध्यायों में भारतीय राजवंश, महाकुंभ, पवित्र भूगोल और सरकारी योजनाओं को जोड़ा गया है। Exploring Society: India and Beyond' नाम के सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में नए अध्याय शामिल हैं।
टीपू सुल्तान, हैदर अली के बारे में नहीं पढ़ेंगे बच्चे
आपको बता दें कि कक्षा 12 के किताब से किंग्स एंड क्रॉनिकल्स: द मुगल कोर्ट्स चैप्टर भी हटा दिया गया है, यह चैप्टर मुगल दरबार की कार्यशैली, कल्चर और प्रशासकीय संरचना को दर्शाता था। एसीईआरटी ने 8वीं क्लास की सोशल साइंस की नई किताब में टीपू सुल्तान, हैदर अली और 18वीं शताब्दी के एंग्लो-मैसूर युद्ध जैसे विषय नहीं शामिल किए हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ाया जाएगा
एनसीईआरटी की किताबों में अब ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसमें न सिर्फ हमले और जवाबी कार्रवाई के बारे में बताया जाएगा, बल्कि इसमें यह भी बताया जाएगा कि यह ऑपरेशन भारत के लिए सम्मान और संकल्प का प्रतीक क्यों है। साथ ही एनसीईआरटी के पुस्तकों में सरकारी योजनाओं जैसे मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, अटल सुरंग को शामिल किया गया है। वहीं, एक अध्याय में यह भी बताया गया है कि किस तरह सुप्रीम कोर्ट ने 2004 में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अधिकार को नागरिकों के मौलिक अधिकारों में शामिल किया।
महाकुंभ को किताबों में जोड़ा गया
एनसीईआरटी के पुस्तकों में महाकुंभ मेला को भी शामिल किया गया है। जिसमें बताया गया है कि इसमें लगभग 66 करोड़ लोग शामिल हुए थे। साथ ही नए अध्यायों में भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों, चार धाम यात्रा, 12 ज्योतिर्लिंग, शक्ति पीठों का वर्णन है।