Charul Malik : सोशल मीडिया पर एक इंफ्लुएंसर का बयान इन दिनों चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंफ्लुएंसर ने पैसों और लग्जरी लाइफ को लेकर दुबई के एक शेख के साथ रिश्ते की बात कही थी। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
एक्ट्रेस चारुल मलिक ने जताई नाराजगी
टीवी एक्ट्रेस चारुल मलिक ने इस तरह के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बढ़ती बोल्डनेस और न्यूडिटी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि आजकल इस तरह की चीजों को ट्रेंड के तौर पर पेश किया जा रहा है. एक्ट्रेस का मानना है कि लोकप्रियता और पैसों की चाह में कुछ लोग ऐसी बातें सार्वजनिक रूप से कहने से भी नहीं हिचकते.
सोशल मीडिया कल्चर पर उठाया सवाल
चारुल ने बदलते सोशल मीडिया कल्चर पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि इंटरनेट पर वायरल होने की होड़ में कंटेंट की सीमाएं लगातार बदल रही हैं। कई बार ऐसी बातें ज्यादा तेजी से फैलती हैं, जिनका मकसद सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित करना होता है.
बयान पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया
इंफ्लुएंसर के बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी दो हिस्सों में बंटे नजर आए. कुछ लोगों ने इसे व्यक्तिगत पसंद बताते हुए समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने एक्ट्रेस की बात से सहमति जताई। इस पूरे मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कंटेंट, लोकप्रियता और निजी जिंदगी को लेकर बहस छेड़ दी है.