ChatGPT New Feature: आजकल लोग काम-काज की प्लानिंग से लेकर पर्सनल बातचीत तक के लिए ChatGPT का खुलकर इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अगर किसी को अपना फोन या लैपटॉप दूसरों को देना पड़े, तो पुरानी चैट हिस्ट्री के लीक होने का डर बना रहता है। यूजर्स के इसी प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए OpenAI ने ChatGPT में नया Locked Chats फीचर लॉन्च किया गै। इस नए फीचर की मदद से आप अपनी चुनिंदा और निजी बातचीत को PIN या फिंगरप्रिंट/फेस आईडी से लॉक कर सकेंगे।
कैसे काम करेगा Locked Chats फीचर
Locked Chats फीचर के तहत यूजर्स अपनी बातचीत को चार अंकों वाले PIN से लॉक कर सकते हैं। डिवाइस के हिसाब से इसमें Face ID, Touch ID या फिंगरप्रिंट लॉक का विकल्प भी मिलेगा। जैसे ही आप किसी चैट को लॉक करेंगे, वह सामान्य चैट हिस्ट्री, पिन की गई बातचीत और सर्च रिजल्ट से गायब हो जाएगी। यह सीधी एक अलग Locked Chats फोल्डर में चली जाएगी।
नई चैट भी कर सकेंगे शुरू
बता दें कि आप न सिर्फ पुरानी बातचीत को लॉक कर सकते हैं, बल्कि Locked Chats सेक्शन के अंदर जाकर सीधे नई सीक्रेट चैट भी शुरू कर सकते हैं। लॉक करने से चैट डिलीट होती, सही पिन या बायोमेट्रिक ऑर्थेटिकेशन से इसे कभी भी दोबारा देखा ज सकता है।
किन यूजर्स को मिलेगी यह सुविध
यह नया फीचर ChatGPT Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu प्लान इस्तेमाल करने वाले सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। आप इसका इस्तेमाल वेब, Mac और Windows डेस्कटॉप ऐप के साथ Android और iOS पर भी कर सकेंगे। हालांकि Temporary Chats, आर्काइव चैट, ग्रुप चैट, शेयर लिंक वाली चैट शेड्यूल्ड टास्क और मीटिंग रिकॉर्डिंग वाली चैट को लॉक नहीं किया जा सकता। इसके अलावा ChatGPT for Healthcare प्लान में भी यह फीचर नहीं मिलेगा।
Temporary और Locked Chats में अंतर
Temporary Chats में बातचीत सेव ही नहीं होती और चैट बंद होते ही हिस्ट्री से गायब हो जाती है। वहीं Locked Chats में आपकी बातचीत पूरी तरह से सेव रहती है और पासवर्ड दर्ज करके आप इसे कभी भी दोबारा पढ़ या आगे बढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Apple का 28 अक्टूबर को Pro and Tell' इवेंट, टचस्क्रीन MacBook Pro से लेकर नया iPad Mini तक होंगा लॉन्च
इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
OpenAI के मुताबिक, यह फीचर आपके डिवाइस के स्तर पर प्राइवेसी देता है। यह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन लागू नहीं करता है और न ही डेटा डिलीट करने की समय-सीमा को बदलता है। साथ ही अगर यूजर अपना PIN भूलकर उसे रीसेट करता है, तो उस PIN से सुरक्षित की गई सभी लॉक्ड चैट, फाइलें और मेमोरी हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगी। इसे बाद में रिकवर करना मुमकिन नहीं होगा।