अगर आप 29 जून से 5 जुलाई के बीच हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए राहत की खबर है। इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर कई रूट्स पर कम किराए में टिकट दे रही हैं। खास बात यह है कि देश के व्यस्त रूट्स पर भी इस समय पहले के मुकाबले सस्ते टिकट मिल रहे हैं।
दिल्ली से इन शहरों का किराया कम
दिल्ली से मुंबई के लिए सबसे सस्ता टिकट इंडिगो का करीब 6,033 रुपये में मिल रहा है। दिल्ली-हैदराबाद रूट पर इंडिगो का किराया 6,247 रुपये से शुरू है। वहीं दिल्ली-पुणे के लिए सबसे कम किराया 6,533 रुपये और दिल्ली-कोलकाता के लिए अकासा एयर का टिकट करीब 6,263 रुपये में उपलब्ध है। अलग-अलग दिन और समय के अनुसार किराए में बदलाव हो सकता है।
दक्षिण भारत के रूट्स पर भी राहत
बेंगलुरु से मुंबई के लिए सबसे सस्ता टिकट अकासा एयर का करीब 5,632 रुपये में मिल रहा है। हैदराबाद से मुंबई रूट पर इंडिगो करीब 5,123 रुपये में टिकट दे रही है। वहीं अहमदाबाद से दिल्ली के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया करीब 4,418 रुपये है, जो इस सूची में सबसे कम है।
ये भी पढे़ं : WhatsApp Web की एक गलती पड़ेगी भारी! सरकार का बड़ा अलर्ट, मिनटों में चोरी हो सकता है पूरा डेटा
एयरलाइंस दे रही हैं खास ऑफर
इंडिगो इस समय कई रूट्स पर लो-फेयर ऑफर चला रही है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी प्रोमो ऑफर के जरिए चुनिंदा उड़ानों पर छूट दे रही हैं। वहीं स्पाइसजेट की फ्लैश सेल में भी कई रूट्स पर कम किराए में टिकट बुक किए जा सकते हैं। समय के साथ किराए बदल सकते हैं, इसलिए जल्दी बुकिंग करना फायदेमंद हो सकता है।
बुकिंग करते समय रखें ये बातें याद
अगर कम किराए में टिकट चाहिए तो सुबह जल्दी या देर रात की फ्लाइट चुनना बेहतर माना जाता है। इसके अलावा मंगलवार और बुधवार को अक्सर टिकट वीकेंड के मुकाबले सस्ते मिलते हैं। आखिरी समय तक इंतजार करने पर किराया बढ़ सकता है, इसलिए पहले से बुकिंग करना बेहतर रहेगा।
जल्दी बुकिंग से होगी बचत
अगर इस सप्ताह आपका यात्रा का कार्यक्रम तय है, तो अभी टिकट बुक करना समझदारी होगी। कई लोकप्रिय रूट्स पर अभी आकर्षक किराए उपलब्ध हैं, लेकिन सीटें भरने के साथ कीमतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में समय रहते टिकट लेने से अच्छी बचत की जा सकती है।