Diwali Gifts Under 1000: दिवाली के समय लोग रिश्तेदार, दोस्तों या ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को अक्सर गिफ्ट देते हैं। लेकिन हर बार मिठाई का डिब्बा या ड्राई फ्रूट्स देना जरूरी नहीं है। इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि मात्र 1000 रुपए में आप 5 ऐसे बढ़िया गैजेट्स ले सकते हैं जो बहुत शानदार दिवाली गिफ्ट हो सकते हैं। ये गैजेट्स आपको एमेजोन और फ्लिपकार्ट पर आसानी से मिल जाएंगे। ये गिफ्ट म्यूजिक सुनने, ऑफिस या घर के काम के लिए या पर्सनल केयर के हैं।
boAt Airdopes 141
अगर आप अपने उन दोस्तों को गिफ्ट देना चाहते हैं जो म्यूजिक सुनने के शौकीन हों उनके के लिए ये गिफ्ट एकदम परफेक्ट है। जी हां बोट एयरडोप्स 141 की कीमत करीब 899 रुपये है। इसमें 13mm ड्राइवर, क्वाड माइक्रोफोन ENx टेक्नोलॉजी से लेस है। कंपनी इसकी 50 घंटे तक प्लेबैक क्षमता का दावा करती है। इसके साथ चार्जिंग केस की बैटरी भी आती है।
Wipro Smart LED Bulb
Wipro का स्मार्ट एलईडी ब्लब भी दिवाली का एक परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है। ये घर के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। Wipro का के स्मार्ट एलईडी बल्ब लगभग 499 से 599 रुपये के बीच कीमत पर मिल जाता है। इसकी खास बात ये है कि इस ब्लब को आप मोबाइल से भी कंट्रोल कर सकते है। साथ ही जरूरत के हिसाब से इसकी रोशनी भी बतल सकते हैं। कुछ मॉडल Alexa और Google Assistant के साथ भी काम करते हैं।
Portronics Modesk 100
आज के समय में लोग रील्स बनाने का शौक काफी बढ़ गया है, इसके अलावा वीडियो कॉलिंग के लिए भी लोगों को एक अच्छे स्टैंड की जरूरत होती है। ऐसे में Portronics Modesk 100 भी एक अच्छा दिवाली गिफ्ट हो सकता है। यह एक फोल्डेबल मोबाइल और टैबलेट होल्डर है। इसे डेस्क पर रखकर फोन को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: जियो का दिवाली गिफ्ट; 10 महीने की कीमत में 15 महीने पाएं अनलिमिटेड Wi-Fi और Live TV
Havells HD3151 Hair Dryer
गिफ्ट में आप पर्सनल केयर से जुड़े प्रोडक्ट भी दे सकते हैं। Havells HD3151 हेयर ड्रायर अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत करीब 749 से 799 रुपये के आसपास है।
Amazon Basics Wireless Mouse
लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए एक अच्छा वायरलेस माउस हमेशा काम आता है। यह एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ आता है। जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी हाथ में थकान नहीं होती।