iPhone Warranty Check: iPhone खरीदने के बाद ज्यादातर लोग उसके फीचर्स और कैमरे में ही उलझे रहते हैं, लेकिन फोन की वारंटी और एप्पलकेयर कवरेज की जानकारी होना बेहद जरूरी है। एप्पल के महंगे स्पेयर पार्ट्स और रिपेयरिंग चार्ज को देखते हुए किसी भी खराबी की स्थिति में वारंटी स्टेटस पता होना आपकी जेब बचा सकता है। अगर आप नया आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर कोई सेकंड-बैंड आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन आसान तरीकों से आप चुटकियों में वारंटी चेक कर सकते हैं।
वारंटी में क्या कवर होता है?
Apple अपने नए iPhone पर 1 साल की लिमिटेड वारंटी देता है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कमियां कवर होती है। हालांकि पानी में गिरने, दुर्घटना में टूटने या नॉर्मल इस्तेमाल से खराब हुई बैटरी पर यह स्टैंडर्ड वारंटी लागू नहीं होती। अगर आपने Applecare+ प्लान किया है, तो आपको एक्स्ट्रा एक्सीडेंटल कवरेज मिलता है। इसलिए रिपेयर कराने से पहले Warranty Status देखना जरूरी हो सकता है।
iPhone की Warranty और Coverage कैसे चेक करें
इसके लिए सबसे पहले Settings खोलें और General पर जाएं. अब AppleCare & Warranty पर टेप करें। यहां अपने Apple Devices की लिस्ट में iPhone सेलेक्ट करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपके iPhone की Warranty या AppleCare Coverage की जानकारी दिखाई जाएगी। अगर लागू होगा, तो यहां उसकी Expiry Date भी देख सकते हैं।
Apple की Website से भी कर सकते हैं चेक
अगर फोन आपके पास नहीं है या आप सेकेंड हैंड फोन खरीद रहे हैं, तो यह तरीका बेस्ट है। इसके लिए Apple के Check Coverage Page (checkcoverage.apple.com) पर जाएं। इसके बाद फोन का सिरियल नंबर डालना होगा और मांगी गई वेरिफिकेशन पूरा करके सबमिट करना होगा। सबमिट करते ही डिवाइस की वारंटी और Applecare से जुड़ी पूरी डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स लीक, जानें भारत में कितनी हो सकती है कीमत और कब होगा लॉन्च
Apple Support से Coverage कैसे देखें?
अपने iPhone में Apple Support ऐप खोलें और लिंक्ड डिवाइसेज में जाकर कवरेज डिटेल्स देख लें। Coverage की जानकारी mysupport.apple.com पर Apple Account से Sign In करके भी देखी जा सकती है। वहां अपना Device Select करने के बाद उपलब्ध Support, Hardware Repair और Technical Support से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।