Festive Season Online Shopping: फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सेल, डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स की भरमार रहती है। सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक आइटम से लेकर कपड़ों और घर के सामान तक सभी चीजों पर अच्छा डिस्काउंट मिलता है। लेकिन कम कीमत के चक्कर में लोग कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके चलते ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
वेबसाइट की प्रामाणिकता जांचें
कभी भी अनजान या नई वेबसाइटों पर भारी डिस्काउंट देखर तुरंत ऑर्डर नहीं करना चाहिए। हमेशा वेबसाइट का यूआरएल ध्यान से देंखे और संदिग्ध लिंक से खरीदारी करने से बचें।
अलग-अलग वेबसाइट पर कीमत की तुलना करें
कई बार बड़ी छूट का झांसा दिया जाता है। इसलिए खरीदारी से पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्ट की कीमत जरूर जांच लेना चाहिए। ताकि पता चल सके कि ऑफर सच में फायदेमंद है या नहीं।
कस्टमर रिव्यू पढ़ें
केवल 5-स्टार रेटिंग देखकर सामान न खरीदें। दूसरे ग्राहकों के रिव्यू, रेटिंग और रियल तस्वीरें जरूर देखें। साथ ही नेगेटिव कमेंट्स भी जरूर पढ़ें, ताकि प्रोडक्ट की अस कमियों का पता चल सके।
रिटर्न पॉलिसी चेक करें
ऑर्डर करने से पहले यह जरूर देख लें कि जरूरत पड़ने पर प्रोडक्ट वापस हो सकता है या नहीं। रिफंड मिलने में कितना समय लगेगा और इसके नियम क्या हैं, यह पहले ही जान लें।
सेफ पेमेंट गेटवे का करें इस्तेमाल
हमेशा सुरक्षित पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल करें। पेमेंट करते समय वेबसाइट को ठीक तरह से चेक कर लें। किसी भी अनजान व्यक्ति का अनवेरिफाइड प्लेटफॉर्म पर सीधे पैसे ट्रांसफर न करें।
बैकिंग डिटेल्स न करें शेयर
किसी भी अनजान कॉलर या मैसेज के साथ अपना OTP, UPI PIN, CVV या पासवर्ड शेयर न करें। बैंक या डिलीवरी ब्वॉय बनकर कोई भी ऐसी गोपनीय जानकारी मांग सकता है, इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए।
चार्जेंस और शर्तें पढ़ें
प्रोडक्ट की कीमत के साथ डिलीवरी चार्ज, प्लेटफॉर्म फीस और दूसरे शुल्क भी देखें। बैंक डिस्काउंट की शर्तें पढ़ें, ताकि पेमेंट के समय बजट न बिगड़े।
अनजान लिंक पर क्लिक न करें
सोशल मीडिया, एसएमएस या व्हाट्सएप पर आने वाले संदिग्ध और डिस्काउंट लिंक्स पर क्लिक करने से बचें। ये ऑनलाइन धोखाधड़ी का जाल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Amazon Sale: 45 हजार सस्ते में मिल रहा Galaxy S25 Ultra! देखें Amazon का धांसू ऑफर
जरूरी चीजों की लिस्ट बनाएं
पहले जरूरी चीजों की लिस्ट बनाएं और तय बजट के अंदर खरीदारी करें। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भी अपनी भुगतान क्षमता के अनुसार करें।
ऑर्डर रिकॉर्ड संभाल कर रखें
ऑर्डर कंफर्मेशन, बिल, पेमेंट रसीद और ट्रांजैक्शन आईडी को सुरक्षित रखें। डिलीवरी मिलने पर पैकेज की स्थिति चेक करें। किसी तरह की गड़बड़ी या धोखाधड़ी होने पर ये रिकॉर्ड शिकायत दर्ज कराने के काम आते हैं।