CSJMU Vacancy: सरकारी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट csjmu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंय़ ध्यान रहे, ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी भी विश्वविद्यालय को भेजनी होगी।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csjmu.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब पंजीकरण करें और अपनी लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
STEP 4. लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
STEP 6. फॉर्म की हार्ड कॉपी निकालकर विश्वविद्यालय के पते पर पोस्ट कर दें।
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 54 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 तय की गई है। वहीं, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 28 फरवरी 2026 तक भेजना अनिवार्य है। इसके बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होना जरूरी है, और न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ NET/SLET/SET या पीएचडी होना आवश्यक है। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए पीएचडी डिग्री के साथ कम से कम 8 साल का टीचिंग या रिसर्च अनुभव होना जरूरी है और न्यूनतम 7 प्रकाशन और 55 प्रतिशत अंक के साथ मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। प्रोफेसर बनने के लिए पीएचडी डिग्री के साथ 10 साल का अनुभव अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 2,000 रुपये रखा गया है। बिना आवेदन शुल्क जमा किए फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में अकादमिक स्कोर, API स्कोर और लिखित परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानि टीचिंग स्किल असेसमेंट और इंटरव्यू लिया जाएगा। दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही चयनित माना जाएगा।