.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D54d97157-40ef-4e43-9652-fe706ad979b6&w=3840&q=75)
Delhi School: दिल्ली सरकार सभी सरकारी स्कूलों में 'राष्ट्रनीति' कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को नैतिक शासन और नागरिक भागीदारी के बारे में बताया जाएगा। बता दें कि दिल्ली सरकार सभी सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त से राष्ट्रनीति कार्यक्रम शुरू करेगी। शिक्षा विभाग ने 'राष्ट्रनीति' कार्यक्रम के तहत प्रत्येक स्कूल में कम से कम सात समितियों के गठन का प्रस्ताव रखा है, ताकि छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के उद्देश्यों से परिचित कराया जा सके।
नैतिक शासन और सक्रिय नागरिकता को बढ़ावा देना
शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार दिल्ली सरकार सभी सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त से ‘राष्ट्रनीति’ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नैतिक शासन और सक्रिय नागरिकता को बढ़ावा देना है, साथ ही लोकतंत्र में सत्ता, शासन और इसकी विभिन्न प्रक्रियाओं की व्यवहारिक जानकारी देना है, जिससे वह लोकतांत्रिक व्यवस्था और अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से समझ सकें।
हर स्कूल में कम से कम 7 समितियों के गठन का प्रस्ताव
बता दें कि इस कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग ने हर स्कूल में कम से कम 7 समितियों के गठन का प्रस्ताव दिया है। जिसका काम छात्र-छात्राओं को 'राष्ट्रनीति' के उद्देश्य से अवगत कराना होगा। साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शासन और सत्ता के व्यवहारिक पक्ष को लेकर जागरूक बनाना होगा।
शिक्षक केवल छात्र- छात्रओं को मार्गदर्शन देंगे
इसमें खास बात यह है कि छात्र खुद ही चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से इन समितियों का नेतृत्व करेंगे, जबकि शिक्षक केवल छात्र- छात्रओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और निर्णय लेने की प्रक्रिया से जोड़ना है, ताकि वे सक्रिय भागीदारी और वास्तविक अनुभव के माध्यम से सीख सकें।