
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आरे से 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन और भारत के बीच दूरियां कम हो रही हैं। दोनों देशों के बीच नरमी देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन के विदेश मंत्री वांग यी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल से मुलाकात करने के लिए भारत आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कई अहम मसलों पर चर्चा हो सकती है।
रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास
वांग और डोभाल दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधि हैं। सीमा विवाद से जुड़ी वार्ता का वह अकसर नेतृत्व करते हैं. ये घटनाक्रम में ऐसे समय हो रहा है जब भारत और चीन ने हाल के माह में अपने संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं. बीते वर्ष भारत और चीन लद्दाख में गतिरोध के आंशिक समाधान को लेकर एक समझौते पर पहुंचे थे. इस वर्ष की शुरुआत में चीन ने कैलाश-मानसरोवर यात्रा को दोबारा से आरंभ की गई। भारत ने चीनी पर्यटकों को वीजा देनो दोबारा से शुरू किया गया।
पीएम मोदी चीन का दौरा करेंगे
इस माह के अंत तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन का दौरा करने वाले हैं। वह शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह यहां पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। वर्ष 2024 में पीएम मोदी ने कजान में 16 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले थे। पर्यवेक्षकों ने संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम माना.
दोबारा बहाल होगी फ्लाइट
दोनों पक्षों की ओर से अगले माह सीधी फ्लाइट दोबारा से आरंभ होने वाली है। दोनों देशों के बीच साल 2020 से ही फ्लाइट सेवाएं बंद हैं. कोरोना महामारी के कारण फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दी गई थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत और चीन के बीच बेहतर होते संबंधों में एक और संकेत के तौर अगले माह की शुरुआत में सीधी यात्री उड़ानें दोबारा से आंरभ करने वाला है।