AIIMS Nursing Counselling 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग 2026 में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के एम्स संस्थानों का चयन कर सकते हैं। वहीं, एमएससी नर्सिंग के छात्रों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। पहले चरण का सीट अलॉटमेंट परिणाम 6 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
चॉइस फिलिंग कैसे करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
2. फिर रजिस्ट्रेशन आईडी, पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन उनिक कोड डालकर लॉगिन करें।
3. काउंसलिंग डैशबोर्ड में जाकर अपनी पसंद के एम्स संस्थानों को चुनें। (एमएससी नर्सिंग के उम्मीदवारों को संस्थान के साथ साथ अपनी पसंद की स्पेशलाइजेशन भी चुननी होगी)
4. चुने गए सभी ऑप्शन को अपनी प्रेफरेंस के अनुसार ऑरडर ऑफ प्रीफेरेंस में रखें।
5. अंत में Look Choice पर क्लिक करके फॉर्म फाइनल करें और कंफर्मेंशन स्लिप डाउनलोड कर लें।
यह भी पढ़ें: SKAU Vacancy 2026: इस यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकली भर्ती, ₹1.12 लाख तक महीना मिलेगी सैलरी
6 अगस्त को आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
एम्स के अनुसार पहले चरण का सीट अलॉटमेंट परिणाम 6 अगस्त को जारी होगा। सीट मिलने पर छात्रों को तय समय सीमा के अंदर उसे ऑनलाइन स्वीकार करना होगा। इसके बाद दस्तावेजों की जांच और एडमिशन की अन्य प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। समय पर प्रक्रिया पूरी न करने पर आवंटित सीट रद्द कर दी जा सकती है।
चॉइस लॉक के बाद नहीं हो सकेगा बदलाव
बता दें कि चॉइस लॉक करने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि चॉइस भरने से पहले सभी संस्थानों और उपलब्ध सीटों की जानकारी अच्छी तरह के जांच लें। काउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।