Teej Special : तीज का त्योहार पारंपरिक पहनावे और सोलह श्रृंगार के लिए खास माना जाता है. इस मौके पर कई महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप इस बार अपने लुक में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो ग्रीन ब्लाउज के बैक डिजाइन पर खास ध्यान दें. एक खूबसूरत बैक डिजाइन आपकी सिंपल साड़ी को भी स्टाइलिश और आकर्षक बना सकता है। आजकल ऐसे कई डिजाइन ट्रेंड में हैं, जो पारंपरिक और मॉडर्न दोनों लुक देते हैं.
डीप यू-बैक डिजाइन
डीप यू-बैक डिजाइन हमेशा फैशन में रहता है. इसके साथ पतली डोरी या छोटे टैसल लगवाने से ब्लाउज का लुक और भी खूबसूरत दिखाई देता है. यह डिजाइन सिल्क, कॉटन और जॉर्जेट सभी तरह की साड़ियों के साथ अच्छा लगता है.
बोट नेक बैक
अगर आप सादगी पसंद करती हैं, तो बोट नेक बैक डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है। यह देखने में एलिगेंट लगता है और हर उम्र की महिलाओं पर खूब जंचता है.
डोरी वाला बैक
ब्लाउज के पीछे दो या तीन डोरियों वाला डिजाइन आज भी काफी पसंद किया जाता है। इसमें मोती, लटकन या छोटे टैसल जोड़कर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है.
कीहोल बैक डिजाइन
कीहोल पैटर्न उन महिलाओं के लिए अच्छा है जो सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं। यह डिजाइन ब्लाउज को अलग पहचान देता है और त्योहारों के लिए बेहतरीन माना जाता है.
स्क्वायर बैक नेक
स्क्वायर शेप बैक डिजाइन क्लासी और साफ-सुथरा लुक देता है. इसे हल्की कढ़ाई या बॉर्डर के साथ तैयार कराया जाए तो इसकी खूबसूरती और बढ़ जाती है.
वी-बैक डिजाइन
वी-शेप बैक डिजाइन लंबी गर्दन और स्लिम लुक देने में मदद करता है. यह डिजाइन पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह की साड़ियों के साथ आसानी से मैच हो जाता है.
कटवर्क बैक डिजाइन
कटवर्क पैटर्न इन दिनों तेजी से पसंद किया जा रहा है. इसमें सुंदर कट और हल्की एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज को खास बना देती है. तीज के मौके पर यह डिजाइन आपके पूरे लुक को अलग और क्लासी बना सकता है। सही फिटिंग और आरामदायक डिजाइन चुनकर आप अपने त्योहारी अंदाज को और भी खास बना सकती हैं.