
CISF Admit Card Download Link: सीआईएसएफ की ओर से CISF PET/PST 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद CISF PET/PST Admit Card 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
STEP 4. आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि सीआईएसएफ की ओर से CISF Constable Tradesmen PET/PST परीक्षा 26 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा वाले दिन सभी उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड और एक पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा वाले दिन केंद्र में निर्धारित समय से एक या दो घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें।