.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Db3e51e1b-5266-4aab-8ac0-5a50e4854388&w=3840&q=75)
Citroen New Launch: सिट्रोन ने भारत में अपनी नई Citroen Basalt X कार को लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में कई एडवांस फीचर्स और कुछ बेहतरीन डिजाइन अपडेट किए गए हैं। Basalt X अलग-अलग इंजन ऑप्शन और ट्रिम लेवल्स में उपलब्ध होगी। इसमें वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें 360-डिग्री कैमरा और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। आइए Basalt X के शानदार फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
कार के फीचर्स
Basalt X टॉप वेरिएंट में ड्यूल-टोन थीम (बेज और ब्लैक) के साथ प्रीमियम मटीरियल का इस्तेमाल हुआ है। फीचर्स में ऑल-LED हेडलैम्प्स, वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, पेरिमीट्रिक अलार्म और नया Cara (कारा) इन-कार असिस्टेंट शामिल है। इसमें ग्रिल पर लाइटिंग स्ट्रिप्स और टेलगेट पर Basalt X की बैजिंग की दी गई है। साथ ही 16-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और रग्ड बॉडी क्लैडिंग भी मिलती है।
दो इंजन मिलता है
Basalt X में वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। वहीं, सेफ्टी के लिए Basalt X में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट, ESP, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और कई और फीचर्स दिए गए हैं। इसे दो इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।
कार की कीमत
Basalt X के कीमत की बात करें, तो बेसाल्ट एक्स के यू वेरिएंट की कीमत करीब 8 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसके प्लस वेरिएंट की कीमत 9.42 लाख से 12.07 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं, इसके मैक्स वेरिएंट की कीमत 11.63 लाख से 12.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।