
UP Police SI City Intimation Slip: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) की ओर से सब इंस्पेक्टर SI कॉन्फिडेंशियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI क्लर्क और अकाउंटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर पोस्ट के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट - uppbpb.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद City Intimation Slip 2025 Link पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
UPPRPB द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन 1 और 2 नवंबर 2025 को किया जाएगा। वहीं एडमिट कार्ड की बात करें, तो एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी 29 और 30 अक्टूबर तक एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए सब इंस्पेक्टर SI कॉन्फिडेंशियल, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI क्लर्क और अकाउंटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर के 1900 से ज्यादा पदो को भरा जाएगा।