CJP Guideline Jantar Mantar march: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने समर्थकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संगठन ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए क्या करें और क्या न करें की सूची साझा की है। साथ ही केंद्र सरकार से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग भी दोहराई है।
प्रदर्शन को लेकर जारी किए निर्देश
संगठन ने सोशल मीडिया के जरिए समर्थकों से सुबह 9 बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। पोस्ट में लोगों से तिरंगा साथ लाने, मौसम को देखते हुए सनस्क्रीन लगाने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का आग्रह किया गया है। पार्टी का कहना है कि विरोध प्रदर्शन पूरी तरह लोकतांत्रिक और अहिंसक रहेगा।
शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों को बनाया केंद्र
कॉकरोच जनता पार्टी ने NEET, CBSE, CUET और SSC GD जैसी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को अपना प्रमुख मुद्दा बताया है। संगठन का दावा है कि छात्रों और युवाओं से जुड़े सवालों को लेकर यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार की मांग उठाई है।
यह भी देखेंःIndian Weather Report: मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, केरल के बाद अब उत्तर भारत की बारी, जानिए दिल्ली-यूपी-बिहार में कब होगी एंट्री
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
संगठन ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की अपील की है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि शिक्षा से जुड़े कई विवादों और शिकायतों के बावजूद पर्याप्त जवाबदेही तय नहीं की गई। इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन को व्यापक समर्थन दिलाने की कोशिश की जा रही है।
सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंचा अभियान
बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक अंदाज में हुई थी, लेकिन समय के साथ यह एक चर्चित ऑनलाइन अभियान में बदल गई। अब संगठन अपने डिजिटल समर्थन को जमीनी आंदोलन में बदलने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में सबकी नजरें 6 जून को होने वाले प्रदर्शन पर टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि सोशल मीडिया पर दिख रहा समर्थन सड़कों पर कितना नजर आता है।
Important announcements from CJP spokespersons about tomorrow’s protest demanding Education Minister Dharmendra Pradhan’s resignation at Jantar Mantar.
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 5, 2026
Send it to all your friends and family members who are joining you at the protest! pic.twitter.com/qHo0oLp5mN