Cockroach Janta Party: दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रमुख सौरभ दास को फिर से हिरासत में ले लिया है। सौरभ दास के साथ-साथ पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सौरभ दास अपने कुछ दोस्तों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग जेडीयू दफ्तर के परिसर की तरफ से गेट कूदकर जंतर-मंतर की ओर गए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस एफआईआर भी दर्ज कर सकती है।
वीडियो किया शेयर
आशुतोष रांका ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे हैं और ज्ञानेस कुमार के इस्तीफ की मांग की जा रही है।
https://twitter.com/AshutoshRanka/status/2109859852084498886
पहले भी हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी सीजेपी के सदस्यों अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को विमान से ही हिरासत में लिया गया था। क्योंकि वे जंतर-मंतर पर ज्ञानेस कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदर्शन का असर जारी, आज भी कई रास्तों पर पाबंदी; घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक
आपको बता दें कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हिए अब जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। प्रदर्शन के लिए अब तीन नए स्थान रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी ग्राउंड तय किए गए हैं। जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर बंद किए जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट आज यानी मंगलवार को सुनवाई करेगा।