बिल्ली के विवाद में दो पक्षों में खून संघर्ष हो गया था। जिसमें दबंगों ने अपने पड़ोस में रहने वाले परिवार पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से महिलाओं सहित लोगों पर हमला कर दिया था। जिसमें कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर कार्रवाई कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
जहीर के घर पर हमला कर दिया
कोतवाली सीओ संग्राम सिंह ने बताया लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शोकीन गार्डन निवासी जहीर के घर पर बिल्ली का बच्चा पला हुआ था। एक महिने पहले बिल्ली का बच्चा कही चला गया था जो ब्रहस्पतिवार को वापस आ गया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोस में रहने वाले नईमुद्दीन ने बिल्ली के बच्चे पर अपना बताया। जिसका विरोध करने पर नईम पक्ष के लोगों ने लाठी डंडें और धारदार हथियारों से जहीर के घर पर हमला कर दिया।
मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी
इसमें महिला सहित कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।