CBSE Class 10 Second Board Exam Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं क्लास के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके बाद अब 10वीं क्लास के छात्रों का इंतजार भी जल्द खत्म होने वाला है। माना जा रहा है कि सीबीएसई किसी भी वक्त 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स पहले से तैयार रखें।
6 लाख से ज्यादा छात्रों को है इंतजार
सीबीएसई ने इस साल से पहली बार 'टू बोर्ड एग्जाम पॉलिसी' शुरू की है। यह उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन मौका है जिनके मुख्य परीक्षा में कम नंबर आए थे या जो फेल हो गए थे। इस बार कुल 6.68 लाख से ज्यादा छात्रों ने दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए फॉर्म भरा था। इस परीक्षा से कई छात्रों को अपने नंबर सुधारने और अपना साल बर्बाद होने से बचाने का मौका मिलेगा।
कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद “CBSE Class 10 Second Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना Roll Number, School Number, Admit Card ID और जन्मतिथि दर्ज करें।
4. आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट कहां-कहां कर सकते हैं चेक
सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट: cbse.gov.in
सीबीएसई रिजल्ट पोर्टल: cbseresults.nic.in
डिजिलॉकर (DigiLocker)
उमंग ऐप (UMANG App)
इन बातों का रखें ध्यान
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारियों जैसे नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम और विषयवार अंक को ध्यान से चेक कर लें। यदि किसी भी जानकारी में कोई गलती नजर आती है, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें।
33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य
कक्षा दसवीं की परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार इस बार भी परीक्षा में असफल होंगे। उन्हें बोर्ड द्वारा आयोजित अगले साल कक्षा दसवीं की परीक्षा में शामिल होना होगा।