LPU Protest News: पंजाब के फगवाड़ा स्थित प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। LPU ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई है।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश
पंजाब CMO के मुताबिक, "लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को खुद घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश जारी किए हैं।
छुट्टी मिलते ही घर लौटने लगे छात्र
यूनिवर्सिटी द्वारा 10 दिनों की छुट्टी की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में छात्र अपने-अपने घरों के लिए रवाना होने लगे हैं। घर लौट रहे एक छात्र ने बताया कि उपद्रव के दौरान कंप्यूटर साइंस की बिल्डिंग में तोड़फोड़ की गई और वहां आग लगा दी गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है। हमें 10 दिनों की छुट्टी मिली है मगर संभव नहीं है कि 10 दिन में सब कुछ ठीक हो जाए। अब हंगामा तो रुक गया है। अब अंदर शांति है, कोई बवाल नहीं है। इसके अलावा हॉस्टल के परिसर में भी घुसकर तोड़फोड़ की खबरें आईं, जिससे छात्र काफी सहम गए थे।
यह भी पढ़ें: UP School: क्या वाकई में यूपी में बंद हो गए हजारों स्कूल? जानिए दावों, आंकड़ों और मर्जर का असली सच
छात्रों ने 15 घंटे से रोक रखा था NH-44
प्रदर्शनकारी छात्रों ने नेशनल हाईवे -44 को 15 घंटे से भी अधिक समय तक जाम रखा। पुलिस प्रशासन के कड़े प्रयासों के बाद अब NH-44 पर ट्रैफिक पूरी तरह बहाल करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास की स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति बनी हुई है।
#WATCH | Phagwara, Punjab: Visuals from outside Lovely Professional University, where the protest by students turned violent. Police personnel sustain injuries. https://t.co/OPYoD2QXLh pic.twitter.com/fNtrFVCR4y
— ANI (@ANI) September 27, 2026
पुलिस के साथ हुई झड़प
आपको बता दें कि घटना के दौरान छात्रों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई, जिसमें कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।