मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के माहिउददीनपुर में शनिवार रात तेज रफतार वाहन ने मोपेड सवार कपडा विक्रेता को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महबूह को स्थानीय लोगों ने सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बागपत के खेकडा गांव निवासी 55 वार्षिय महबूब कपडा विक्रेता है पुलिस के अनुसार महबूब रोजाना खेकडा से मोपेड पर कपडा बैचने के लिए मोहिउददीनपुर और सिवालखास क्षेत्र में आता था। शनिवार शाम वह मोहिउददीनुपर के मुज्जकिपुर गांव से होकर बागपत की ओर जा रहा था। गेझा मार्ग पर मोहिउददीनपुर की ओर से जा रहे एक तेज रफतार अज्ञात वाहन ने पीछे से मोपेड में टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक भाग निकला।
हादसे में महबूब सडक पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने महबूब को लहुलुहान हालत में सडक किनारे पडा देखा तो अन्य लोगों को सूचना दी। लोगों के द्वारा एंबुलेंस बुलाकर महबूब को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शनिवार देररात महबूब की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महबूब की जेब से मिले फोन से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।