.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Db2545e3f-b181-4e54-9283-ebafb5e56acc&w=3840&q=75)
Cloud burst in Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बीती रात बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। मोपाटा गांव में अचानक आए मलबे से कई घर प्रभावित हुए हैं और कुछ लोगों के लापता होने की सूचना है। हादसे के चलते बदरीनाथ हाईवे चटवा पीपल के पास पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे यातायात ठप हो गया। गांव में भारी बारिश और मलबे के कारण 35 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई और कई हेक्टेयर जमीन बर्बाद हो गई है। बताया जा रहा है कि तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि वे अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में लिखा कि चमोली और रुद्रप्रयाग के कुछ इलाकों में बादल फटने से परिवार फंसे हुए हैं और प्रशासन को तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से सभी के सुरक्षित रहने की प्रार्थना भी की। राज्य सरकार की ओर से प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया है।
यह भी देखेंःHolidays in September 2025: सितंबर 2025 में छुट्टियों की भरमार, बैंक से लेकर स्कूल तक रहेगा असर
राहत व बचाव अभियान जारी
चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं। स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीमें गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हुई हैं। बचाव कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भी सहयोग देखा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।