Delhi License For Business: अगर आप भी दिल्ली में रहते है। और कोई कोरोबार करना चाहते हैं। तो यह खबर आपके काम की है। दिल्ली में बीजेपी शासित सरकार ने अब दिल्ली में होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस और गेम पार्लर जैसे प्रतिष्ठानों को लाइसेंस लेने के लिए थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब पुलिस नहीं, बल्कि नगर निगम और संबंधित विभाग इस पूरी प्रक्रिया को संभालेंगे। दिल्ली सरकार ने यह बड़ा फैसला ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने के लिए लिया है। इससे व्यापारियों को न केवल राहत मिलेगी बल्कि उन्हे कोई भी कारोबार करने के लिए अब ज्यादा दिकत्त का सामना नही करना पड़ेगा।
लाइसेंस के लिए पुलिस की मनमानी खत्म
दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली वासियों के लिए बड़ी सहूलियत दे दी है।अब दिल्ली में बिजनेस शुरू करना हुआ और भी आसान, बिजनेस शुरू करने के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक बहुत बड़ा आदेश जारी कर दिया है। बिजनेस को शुरू करने के लिए दिल्ली पुलिस से लाइसेंस लेने की अनिवार्यता को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब तलक दिल्ली में होटल, रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पूल, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क और यहां तक कि वीडियो गेम पार्लर तक को चलाने के लिए पुलिस से लाइसेंस लेना पड़ता था।
छोटे व्यवसाय को बढ़ावा
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लाइसेंस की इस अनिवार्यता को खत्म करने को सरकार का एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा यह सुधार सरकार के दूरदर्शी दृष्टिकोण और छोटे व्यवसाय को बढ़ावा देवे क् हित में लिया गया है। अधिकतम शासन-न्यूनतम सरकार की नीति के अनुरूप ही कार्य कर रही है. इसके आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता जनता के हित में काम करना है।
अब कहां मिलेगा लाइसेंस
दिल्ली पुलिस से लाइसेंस अनिवार्यता खत्म हो गई है।ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है।अब कहां से लाइसेंस लेना होगा।तो आपको बता दें दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद यानी एनडीएमसी और दिल्ली कंटेनमेंट बोर्ड से आप लाइसेंस ले सकेंगे।