दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने शनिवार को Delhi Transport Corporation (DTC) की बस में यात्रा कर नई डिजिटल सुविधा का अनुभव लिया। उन्होंने “सहेली पिंक” एनसीएमसी कार्ड का इस्तेमाल करते हुए देखा कि यह व्यवस्था जमीन पर कैसे काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बस में मौजूद महिला यात्रियों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। यात्रा के बाद उन्होंने कहा कि यह कार्ड महिलाओं के लिए सफर को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम है।
यात्रियों से बातचीत
मुख्यमंत्री ने अपनी बस यात्रा के दौरान महिला कंडक्टर और यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने देखा कि बस में चढ़ते ही कार्ड को मशीन पर टैप करने से यात्रा तुरंत दर्ज हो जाती है, जिससे टिकट की प्रक्रिया काफी तेज और सरल हो जाती है।
महिलाओं से अपील
रेखा गुप्ता ने कहा कि यह व्यवस्था खास तौर पर महिलाओं के लिए सुविधाजनक है। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से अपील की कि वे इस कार्ड को बनवाकर सार्वजनिक परिवहन में मिलने वाली मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाएं।
आज सहेली पिंक NCMC कार्ड के साथ DTC बस में सफर किया और अनुभव किया कि यह सुविधा ज़मीनी स्तर पर कैसे काम कर रही है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 7, 2026
बस में चढ़ते ही कार्ड को मशीन पर सिर्फ टैप करना होता है और यात्रा तुरंत दर्ज हो जाती है। पूरी प्रक्रिया तेज, आसान पारदर्शी है।
दिल्ली की माताओं, बहनों और बेटियों के… pic.twitter.com/g6YpBUAd4u
यह भी देखेंःMiddle East war: मिडिल ईस्ट युद्ध पर चिंता, अन्ना हजारे ने पीएम मोदी से शांति पहल की अपील की
नई व्यवस्था की शुरुआत
“सहेली पिंक” एनसीएमसी कार्ड का शुभारंभ Droupadi Murmu ने 1 मार्च 2026 को Indira Gandhi Indoor Stadium में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया था। इस पहल के तहत डीटीसी बसों में पहले इस्तेमाल होने वाले गुलाबी टिकटों की जगह अब डिजिटल कार्ड प्रणाली लागू की गई है।
महिलाओं को सुविधा
इस योजना का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक आधुनिक बनाना है। योजना के पहले दिन हजारों महिलाओं को यह कार्ड जारी किया गया। दिल्ली की निवासी महिलाएं, जिनके आधार कार्ड पर दिल्ली का पता दर्ज है, इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं और बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्राप्त कर सकती हैं।