Crime News : रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास जेजे क्लस्टर की झुग्गियों में, कल देर रात लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं पुनर्वास कार्य तेजी से जारी हैं.
पानी की व्यवस्था
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्परता से सभी आवश्यक कदम उठाए. आग पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गईं. प्रभावित लोगों के लिए भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है. अस्थायी आश्रय स्थल स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि स्थायी राहत केंद्र, रिठाला कम्युनिटी सेंटर में संचालित है.
प्रशासन स्थिति पर नज़र
24×7 CATs एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात हैं. एमसीडी द्वारा मलबा हटाने का कार्य और राजस्व विभाग द्वारा प्रभावित परिवारों का सत्यापन कार्य जारी है. प्रशासन स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है। दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है .