PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विजय ने अपने संदेश में पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री को मजबूत भारत के निर्माण की दिशा में समर्पण के साथ काम करने वाला नेता बताया.
विजय ने सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश
सीएम विजय की ओर से तमिलनाडु मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से जन्मदिन का संदेश साझा किया गया। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। यह संदेश 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया।
स्टालिन ने भी दी बधाई
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना की.
अन्नामलाई और पलानीसामी ने क्या कहा?
बीजेपी के पूर्व नेता के. अन्नामलाई ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए देश के लिए उनकी सेवा, नेतृत्व और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। वहीं, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके प्रमुख के. पलानीसामी ने भी पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने अपने संदेश में भारत की प्रगति और समृद्धि से जुड़े प्रधानमंत्री के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की.
कई नेताओं ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं
पीएम मोदी के जन्मदिन पर अलग-अलग दलों के नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी. इनमें तमिलनाडु के कई प्रमुख राजनीतिक नेता भी शामिल रहे.