CM YOGI: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानि 7 सितंबर 2026 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के वेंकटाचलम में स्वर्ण भारत ट्रस्ट के 25वें रजत जयंती समारोह में शिरकत की। जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के कार्यों की तारीफ़ की और कहा कि भले ही हमारे राज्य अलग-अलग है, लेकिन भारत को विकसित बनाने का संकल्प एक ही है।
स्वर्ण भारत ट्रस्ट की सराहना की
सीएम योगी ने स्वर्ण भारत ट्रस्ट के ग्रामीण विकास और सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से उन्हें जनसेवा और ग्रामीण उत्थान की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर नेत्र चिकित्सा तक, पशु चिकित्सा से लेकर किसान प्रशिक्षण तक, महिला प्रशिक्षण से लेकर व्यवसायिक शिक्षा तक और कंप्यूटर प्रशिक्षण से लेकर विद्यालयों तक अनेक स्तरों पर अत्यंत सराहनी कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ट्रस्ट ने उन बच्चों तक पहुंचने का प्रयास किया है, जो स्कूल से बाहर हो गए थे या जिनके सामने शिक्षा जारी रखने की परिस्तिथियां नहीं थी। ऐसे बच्चों को शिक्षा, पुस्तकें, भोजन, ड्रेस और आवास देने का कार्य स्वर्ण भारत ट्रस्ट कर रहा है।
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट
सीएम योगी ने कहा कि गांव केवल रहने की जगह नहीं है, बल्कि ये उत्पादन, ज्ञान, कला और शिल्प के असली केंद्र है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के माध्यम से स्थानीय पारंपरिक हुनर को बढ़ावा दिया गया है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोज़गार मिला है।
यह भी पढ़ें: Free JEE-NEET Coaching: सिक्किम के छात्रों के लिए ख़ुशख़बरी: JEE-NEET की मिलेगी फ्री कोचिंग, जानें किसे मिलेगा फायदा
महिला सशक्तिकरण
सीएम योगी ने श्रमिकों व गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गई है। उज्जवला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति मिली है।