CM Yogi attacks the Opposition: योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के विशेष सत्र में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष का चेहरा और चरित्र अलग-अलग है और उनके बदलते रवैये को देखकर “गिरगिट भी शरमा जाए।”
महिला मुद्दों पर विपक्ष को घेरा
सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस का आचरण महिला विरोधी रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी इन दलों को सत्ता मिली, उस दौरान महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ीं। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के “रग-रग में नारी का अपमान” भरा हुआ है।
आरक्षण मुद्दे पर भी उठाए सवाल
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जब जनता का दबाव बढ़ रहा है तो ये 33 फीसदी महिला आरक्षण की बात कर रहे हैं, लेकिन पहले सदन में इसका विरोध क्यों किया गया। योगी ने इसे विपक्ष की दोहरी राजनीति बताया।
यह भी देखेंःएक टायर और खत्म हो गई 16 जिंदगियां: धार हादसे ने हिला दिया देश, मदद का ऐलान
पुरानी घटनाओं का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कई पुराने मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब रही। उन्होंने कहा कि उस समय महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बनी रही।
केंद्र सरकार की नीतियों का किया बचाव
सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष हर अच्छे कदम का विरोध करता है।