.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D37b7f5e3-465e-4a65-abd1-64df8ece9b7a&w=3840&q=75)
CM Yogi Angry: बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की "वोट अधिकार यात्रा" के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिस पर अब राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस तथा राजद पर सीधा निशाना साधा है।
योगी बोले, 140 करोड़ भारतीयों का अपमान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने इसे केवल प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि पूरे देशवासियों की भावनाओं का अपमान बताया। योगी ने कहा कि यह कृत्य INDI गठबंधन के नेताओं की मानसिकता को उजागर करता है और यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन है।
यह भी देखेंःBig disclosure on Sambhal violence: संभल हिंसा पर बड़ा खुलासा: 450 पन्नों की रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपी गई
जनता देगी जवाब: सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ ने भावुक अपील करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी एक साधारण माँ के पुत्र हैं, जिन्होंने संघर्षों और संस्कारों से स्वयं को गढ़ा और आज राष्ट्र सेवा में पूरी तरह समर्पित हैं। वे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और देश के हर नागरिक के दिल में बसे हैं। योगी ने भरोसा जताया कि बिहार की जनता इस तरह की "घृणित राजनीति" का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी और भारतीय संस्कृति व लोकतंत्र की रक्षा करेगी।