
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दशमोत्तर एवं पूर्वदशम छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के अंतरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 10 लाख छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। इस कार्यक्रम में 300 करोड़ रुपये की धनराशि का हस्तांतरण किया गया। यह धनराशि छात्र-छात्राओं के सीधे अकाउंट में भेजी जा रही है। सरकार ने पहली बार वित्तीय वर्ष 2025-26 से सितंबर में ही छात्रवृत्ति वितरण की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
"पहले चयन की प्रक्रिया में होता था भेदभाव"
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले छात्रवृत्ति के लिए छात्रों के चयन की प्रक्रिया में भेदभाव होता था। वर्ष 2016-17 में तो अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों की छात्रवृत्ति ही हड़प ली गई थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। प्रदेश के 62 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जा रही है। आगे उन्होंने कहा कि जब हम सत्ता में आए तो तय किया कि छात्रों को वर्ष के अंत में ही नहीं बल्कि दो बार में छात्रवृत्ति देना चाहिए। उन्होने कहा कि समय पर सभी को स्कॉलरशिप दी जाएगी, जिससे छात्र-छात्राएं कही भटक न पाएं। उन्होंने बताया कि यह क्रम हमारा निरंतर चलेगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों से स्कूल जाने की अपील की और कहा कि पढ़ाई जरूर करें। इससे पूरा समाज बदलेगा।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दशमोत्तर एवं पूर्वदशम छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के अंतरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/iC8uccU540
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2025
"छात्र आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे"
वहीं, इस कार्यक्रम में मौजूद पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। आपको बता दें कि योगी सरकार ने इस साल एक नई पहल करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में सितंबर से ही छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया शुरू की है। इसके पहले चरण में 62.13 करोड़ रुपये कक्षा 9 से 12 के 2.5 लाख ओबीसी (छात्रों को दिए जा चुके हैं।