Cochin Shipyard Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने लैबोरेटरी असिस्टेंट, स्टोर कीपर, असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 132 खाली पद भरे जा रहे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद (CSL, Kochi) पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: IIM Recruitment 2026: आईआईएम लखनऊ में नॉन फैकल्टी के पदों पर निकली भर्ती, 1.14 लाख तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाई
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 132 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन) , जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट, स्टोर कीपर, असिस्टेंट के पद शामिल है। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी/एसटी कैंडिडेट्स को किसी प्रकार का कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा। स्टोरकीपर और असिस्टेंट की पोस्ट पर पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को भी कोई एप्लिकेशन फीस नहीं देनी होगी। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी कोचीन शिपयार्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी
वहीं, सैलरी की बात की जाए तो सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट स्टोरकीपर की पोस्ट पर चयनित उम्मीदवारों को 23500-77000 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। जबकि असिस्टेंट की पोस्ट पर चयनित उम्मीदवारों को 22500-73750 रुपये तक प्रति माह वेतन मिलेगा।