CJP Protest: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार यानि की आज अमेरिका से सीधे दिल्ली पहुंचे। भारत की धरती पर कदम रखते ही उन्होंने देश के शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि "देश में 5 छात्रों ने सुसाइड किया है। अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर उन्होंने पहले भी देशभर के छात्रों, युवाओं और समर्थकों से इसमें शामिल होने की अपील की थी।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
अभिजीत दीपके ने छात्रों की स्थिति पर दुख जताते हुए कहा शिक्षा मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और छात्रों से जुड़े गंभीर मामलों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अभिजीत दीपके ने इसे पूरी तरह से एक 'शांतिपूर्ण और संवैधानिक आंदोलन' बताया है।
जंतर-मंतर पहुंचने का आग्रह किया
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीजेपी ने शनिवार को घोषणा की कि उसे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है। CJP ने एक बयान में कहा कि ‘‘पुलिस अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनसे मुलाकात की और कॉकरोच जनता पार्टी अब प्रदर्शनकारियों से संसद मार्ग थाने के बजाय सीधे जंतर-मंतर पहुंचने का आग्रह करती है।’’
क्यों कर रहे प्रदर्शन
इस विरोध प्रदर्शन के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) सहित अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए सरकार से जवाबदेही की मांग कर रही है.
सोनम वांगचुक का मिला समर्थन
आपको बता दें कि अभिजीत दीपके इस आंदोलन में भाग लेने के लिए आज ही अमेरिका से लौटे हैं। उन्होंने इस अभियान को एक शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन बताया है। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है। वांगचुक ने CJP का समर्थन करते हुए चेतावनी दी है कि यदि दिल्ली में अभिजीत दीपके को गिरफ्तार किया गया, तो वह (वांगचुक) 6 सप्ताह के अनशन पर बैठ जाएंगे।