Cocktail 2 Box Office: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मच-अवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' आज यानी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज देखने को मिला रहा है। इस फिल्म की बेहतरीन एडवांस बुकिंग को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करेगी। आइए जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।
एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड
बता दें कि शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' साल 2012 की हिट 'कॉकटेल' का यह स्पिरिचुअल सीक्वल है। वहीं, मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी और होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने 'है जवानी तो इश्क होना है' को पीछे छोड़ते हुए साल 2026 की टॉप 5 प्री-सेल्स फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।
प्री-सेल कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने प्री-सेल कलेक्शन बिना ब्लॉक सीटों के 5.56 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि ब्लॉक सीटों के साथ एडवांस बुकिंग से 8.83 करोड रुपये की कमाई की है। वहीं बीएमएस सेल्स भी 50 हज़ार का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और 74 हजार से अधिक लोग फिल्म में दिलचस्पी दिखा चुके हैं।
पहले दिन कितनी हो सकती है कमाई?
बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के बज को देखते हुए यह अपने पहले दिन 10 से 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। अगर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ रहा तो ये 12 करोड़ के पार भी कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये शाहिद कपूर की हीपिछली एक्शन थ्रिलर फिल्म ओ रोमियो के ओपनिंग डे कलेक्शन 9.01 करोड़ को पीछे देगी और साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ Vs ‘धमाल 4’ : बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-अजय की टक्कर, पहले दिन कौन करेगा बड़ा धमाका?
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2026 की टॉप 5 बॉलीवुड ओपनर फिल्में
धुरंधर 2: 145 करोड़
बॉर्डर 2: 32.1 करोड़
भूत बंगला: 18.31 करोड़
ओ रोमियो: 9.01 करोड़
है जवानी तो इश्क होना है: 8.65 करोड़