कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज तीसरा दिन है और भारतीय खिलाड़ियों से एक बार फिर पदकों की उम्मीद रहेगी। दूसरे दिन भारत को पहला पदक मिलने के बाद अब बॉक्सिंग, तैराकी, लॉन बॉल्स, व्हीलचेयर बास्केटबॉल और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
लॉन बॉल्स और बॉक्सिंग से होगी शुरुआत
लॉन बॉल्स में दोपहर 3:50 बजे महिला युगल वर्ग में पिंकी सिंह और रूपा रानी तिर्की की जोड़ी टोंगा की जोड़ी के खिलाफ उतरेगी। वहीं शाम 7:30 बजे पुरुष एकल मुकाबले में पुतुल सोनोवाल मलेशिया के खिलाड़ी से भिड़ेंगे। मुक्केबाजी में शाम 4 बजे पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 32 में सचिन सिवाच कनाडा के केओमा अल-अहमदीह का सामना करेंगे।
तैराकी में भी रहेगा भारत का दम
पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स में धक्षन शशिकुमार और आर्यन नेहरा भारतीय चुनौती पेश करेंगे। अगर दोनों हीट्स से क्वालिफाई करते हैं तो रात 11:35 बजे होने वाले फाइनल में पदक के लिए मुकाबला करेंगे।
जिम्नास्टिक्स और व्हीलचेयर बास्केटबॉल पर नजर
व्हीलचेयर बास्केटबॉल (3x3) में भारतीय महिला टीम शाम 4:35 बजे वेल्स के खिलाफ खेलेगी। वहीं रात 8:15 बजे आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले और प्रतिष्ठा सामंत महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगी।
भारत को पदकों की उम्मीद
भारतीय दल की नजर तीसरे दिन अपने पदकों की संख्या बढ़ाने पर होगी। खासकर बॉक्सिंग, तैराकी और लॉन बॉल्स में खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। अगर भारतीय खिलाड़ी अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हैं तो देश की झोली में और मेडल जुड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Cricket Schedule: 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; एशेज, WTC फाइनल से लेकर वर्ल्ड कप तक होंगे कई बड़े टूर्नामेंट, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
आज का भारतीय शेड्यूल (25 जुलाई)
दोपहर 3:50 बजे – लॉन बॉल्स (महिला युगल)
शाम 4:00 बजे – बॉक्सिंग (सचिन सिवाच)
शाम 4:19 बजे – तैराकी (400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स)
शाम 4:35 बजे – व्हीलचेयर बास्केटबॉल (महिला)
शाम 7:30 बजे – लॉन बॉल्स (पुरुष एकल)
रात 8:15 बजे – आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (महिला टीम)
रात 11:35 बजे – तैराकी 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)