CJP Protest Updates: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बड़े प्रदर्शन और चलो संसद मार्च का ऐलान किया है। इस मार्च के चलते संसद भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्थान बेहद कड़ी कर दी गई है। इस मार्च के समर्थन में देश भर से छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थी और उनके अभिभावक 19 जुलाई की शाम से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटने शुरू हो गए थे। लेकिन संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा हो गया है, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया है।
संसद की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए किया लाठी चार्ज
बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस ने 'कॉकरोज जनता पार्टी' के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की तरफ बढ़ रहे थे। पुलिस उन्हें रोकने में लगी थी। इसके बाद लाठी चार्ज किया गया है। वहीं, जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी के कई नेता पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें रोक दिया गया है।
#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, "The administration is trying to open talks with the government. They have come very late, but we have opened our hearts and said that we are willing to talk to them. There has been no clarity from their… pic.twitter.com/XU1Bi7pQa1
— ANI (@ANI) July 20, 2026
'हम सरकार से बात करने को तैयार हैं'
कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, 'एडमिनिस्ट्रेशन सरकार से बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा है। वो बहुत देर से आए हैं, लेकिन हमने दिल खोलकर कहा है कि हम उनसे बात करने को तैयार हैं। अभी तक उनकी तरफ से कोई साफ़ बात नहीं कही गई है। अब फ़ैसला उन्हें ही करना है। सोनम जी,अभी उनकी हालत स्थिर है और वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। उन्होंने देश के उन युवा प्रदर्शनकारियों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं जो आख़िरकार इस बहुत मुश्किल और बेजान सिस्टम के ख़िलाफ़ जाग गए हैं, जो उनकी बात बिल्कुल नहीं सुनता। बहुत जल्द एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट करने वाले पिछले 30 दिनों से यहां जमा हैं, और हमने दिखाया है कि शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट कैसे किया जाता है और अपनी बातें कैसे रखी जाती हैं।'
दिल्ली में धारा 163 लागू
नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता की धारा 163 (पुरानी धारा 144) भी लागू कर दी गई है। इसके तहत पांच या उससे ज्यादा व्यक्तियों के जमा होने, विरोध प्रदर्शन करने, जुलूस निकालने या धरना देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ जंतर-मंतर पर, वो भी पूर्व अनुमति के साथ, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की छूट होगी।
CJP की मुख्य मांगें
1. नीट (NEET) परीक्षा में हुई धांधली, पेपर लीक मामलों और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग।
2. परीक्षा धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की मांग।
3. बढ़ती बेरोजगारी और सरकारी भर्तियों के नतीजों में होने वाली देरी पर कार्रवाई।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए खिलाफ होगी कार्रवाई
दिल्ली पुलिस DCP सचिन शर्मा ने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि इस विरोध मार्च या जुलूस के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनन सख्त कार्रवाई की जाएगी। केवल जंतर-मंतर पर पूर्व अनुमति के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन की ही छूट होगी।