उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित दुल्हन के कमरे से उसका प्रेमी संदूक में छिपा मिला। आधी रात में जब पति की नींद खुली और उसे रूम के भीतर हलचल का अहसास हुआ, तो वह अपने कमरे में गया। तलाशी के बाद जब संदूक खोला गया, तो उसमें दुल्हन का पुराना प्रेमी छिपा मिला। यह देख दूल्हे ने शोर मचा दिया और गांव वालों को बुलाकर ले आया। इसके बाद जो हुआ, वह पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया।
शादी के बाद भी नहीं भूला प्यार
घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की है। जहां प्रेम में पागल एक युवक ने सभी हदें पार कर दीं। चार दिन पहले ब्याही गई प्रेमिका से मिलने वह आधी रात को उसके ससुराल जा पहुंच गया।
प्रेमिका ने उसे खिड़की से अंदर बुलाकर संदूक में छिपा लिया। लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। पति की अचानक नींद खुली, आहट मिली, जांच हुई, और जब संदूक खुला तो सारा राज फाश हो गया। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया।
प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी
जानकारी के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के युवक से बीते बुधवार को तुर्कपट्टी क्षेत्र की युवती की शादी हुई थी। शादी के दूसरे ही दिन वह अपने ससुराल आ गई। लेकिन शादी से पहले गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग कई सालों से चल रहा था। जुदाई सहन नहीं हुई तो प्रेमी अपनी प्रेमिका की ससुराल पहुंच गया।
खिड़की से आया प्रेमी, संदूक में छिपाया
शनिवार रात युवती घर में अकेली थी। बाकी परिवार के सदस्य एक मांगलिक कार्यक्रम में गए थे और पति बरामदे में सो रहा था। रात लगभग दो बजे प्रेमी खिड़की से घर में घुसा। युवती ने उसे कमरे में रखे संदूक में छिपा दिया। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। बीच रात में पति की नींद टूटी। उसे घर के अंदर कुछ हलचल महसूस हुई, जब वह कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर पत्नी ने थोड़ी देर बाद दरवाजा खोला। पति को शक हुआ, तो उसने कमरे की तलाशी लेनी शुरू की। संदूक पर रखे सामान की स्थिति बदली दिखी, तो उसने संदूक खोला अंदर प्रेमी छिपा बैठा था।पति ने शोर मचाया और गांव वालों को बुला लिया।
मुंह पर काली पोटकर की पिटाई
गांव वालों ने युवक की जमकर पिटाई की। उसके मुंह पर कालिख पोती और पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। युवक को रस्सियों से बांधकर सरेआम घुमाया गया, जिससे उसका सामाजिक अपमान हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया और सुरक्षित थाने ले गई। परिजनों को बुलाकर युवक को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि युवक रिश्ते में अपनी गर्लफ्रेंड का भतीजा लगता है। अब इस मामले में पिटने वाले युवक की मां ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। साथ ही दूल्हे ने भी दुल्हन के प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।