
बुलंदशहर जनपद के कस्बा गुलावठी में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण यात्रा निकाली। व्यापारियों और उपभोक्ताओं से सरकार द्वारा कम की गई जीएसटी की दरों का लाभ मिलने की जानकारी ली। सुरेंद्र नागर ने बताया कि देश में मोदी सरकार ने आम आदमी की जरूरतों की वस्तुओं पर जीएसटी कम कर उनकी जेब के बोझ को हल्का करने का काम किया है।
22 सितंबर 2025 से लागू हुई नई जीएसटी दरों को लेकर भाजपा के माननीय और कार्यकर्ताओं ने जन जागरण यात्रा शुरू की। जन जागरण यात्रा के दौरान व्यापारियों ने सांसद सुरेंद्र नागर का माल्यार्पण कर, पटका पहनकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुरेंद्र नागर ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया और उन्हें जीएसटी दरों के कम होने की जानकारी दी। हालांकि व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने दावा किया कि जीएसटी दरों में कमी के दी गई है और उपभोक्ताओं को इसका ईशा लाभ मिल रहा है।
सुरेंद्र नागर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में की गई कमी को लेकर भाजपा का नवरात्र में पूरे देश में जन जागरण अभियान शुरू हो गया है ग्राहकों को सीधा लाभ दिलाना आम आदमी की जेब पर बोझ कम करना भाजपा का उद्देश्य है देश में पहली बार ऐसा हुआ है जिससे बड़ी-बड़ी कंपनियों ने जीएसटी कम होने के बाद अपनी रेट लिस्ट सार्वजनिक की है।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष शैलेश तेवतिया, कुलदीप मोदी, प्रेम भूषण आर्य, संजीव कंसल, इश्तिहार अली चौहान, हेमंत सिंहल, रामकुमार वर्मा, धर्मेंद्र तेवतिया, अनुराग तोमर, विद्यावती तोमर, संदीप यादव, विजय यादव, रामवीर सिंह यादव, अनिमेष अगस्तिन सहित अनेक कार्यकर्ता व्यापारी आदि मौजूद रहे।