Kharge attacks Modi government: संसद में पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अभी अप्रकाशित किताब को लेकर मचे राजनीतिक विवाद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का राष्ट्रवाद दिखावटी है और सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम सवालों से जानबूझकर बच रही है।
राहुल ने उठाया गंभीर मुद्दा
खरगे ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर विषय उठाया। इसके बावजूद सरकार जवाब देने के बजाय हंगामा और कार्यवाही स्थगित कराने का रास्ता अपना रही है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर पूर्व सेनाध्यक्ष की किताब में ऐसा क्या है, जिससे सरकार के बड़े मंत्री घबरा रहे हैं।
किताब को रोकने के पीछे क्या वजह?
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी पूछा कि जनरल नरवणे की किताब को प्रकाशित होने से कौन और क्यों रोक रहा है। उनका कहना था कि अगर सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो वह साफ-साफ संसद और देश के सामने जवाब क्यों नहीं देती। खरगे ने दावा किया कि तथ्यों को छिपाना ही आरएसएस-भाजपा की राजनीति की पहचान बन चुकी है।
गलवान से लेकर संसद तक सवाल
खरगे ने 2020 की गलवान घाटी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 20 जवानों के बलिदान के बाद भी प्रधानमंत्री ने चीन को क्लीन चिट दे दी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर संसद को भरोसे में नहीं लिया जाता रहा है।
लोकतंत्र पर हमले का आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग खुद को ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ का रक्षक बताते हैं, वही लोकतंत्र की आत्मा को कमजोर कर रहे हैं। उनके मुताबिक, संसद में सवाल पूछने से रोकना और जवाब से बचना इस बात का संकेत है कि भाजपा सरकार सच्चाई से डर रही है।
RSS-BJP की वैचारिक आधारशिला ही तथ्यों को छिपाने पर टिकी है, तभी ये कायर मोदी सरकार संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर सवालों पर जवाब देने से ऐसे बच रही है जैसे उसकी दुखती रग पर किसी ने हाथ रख दिया हो।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 2, 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi ने सदन में राष्ट्रीय सुरक्षा से…