Corona Cases In India: देश में कोरोना कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर दिल्ली-मुंबई में सहित देशभर में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 का आंकड़ा पार कर गई है.. जानकारी के मुताबिक, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं. सरकार ने हेल्थ विभाग को अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया है. साथ ही जनता से भी अपील की है. ताकि लोग अपने से सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन शुरू कर दें. क्योंकि 2020 में कोरोना की महामारी ने हजारों परिवारों को नष्ट कर दिया था..
सावधानी बरतने की अपील
राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां 430 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104 और कर्नाटक में 47 सक्रिय मामले हैं.. राजधानी दिल्ली में अचानक 100 से अधिक केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. यही नहीं हेल्थ विभाग ने कोरोना संबंधी जरूरी इक्यूमेंट्स स्टोर करने के लिए भी कहा गया है. हालांकि सरकार का कहना है कि डरने की कोई बात नहीं है. देश में ज्यादातर लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. बस थोड़ी सी सावधानी रखने की जरूरत नहीं है..
फिर भी सतर्क रहने की सलाह
अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है. हालांकि, बिहार में भी अब कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं. इस बीच, कोरोना से हाल ही में महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि 305 मरीजों ने इस दौरान वायरस को मात दी है.