UGC NET December 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर उसमें सुधार कर सकते हैं। करेक्शन करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर तय की गई है।
फॉर्म में क्या सुधारा क्या जा सकता है
एनटीए के नियमों के मुताबिक, उम्मीदवार फॉर्म की सभी जानकारियों की नहीं बदल सकते है। आप सिर्फ उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम और माता का नाम में ही सुधार कर सकते हैं। बता दें, आपके फॉर्म में भरी गई ये डिटेल्स आपके असली डॉक्यूमेंट्स से बिल्कुल मेल खानी चाहिए।
इन चीजों में बदलाव नहीं होगा
करेक्शन के दौरान आप नीचे दी गई जानकारियों को बिल्कुल नहीं बदल सकते हैं।
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
परमानेंट और वर्तमान पता
फोटो और सिग्नेचर
फॉर्म में सुधार कैसे करें
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद UGC NET December 2026 Application Correction के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने जरूरी लॉगिन डिटेल्स (क्रेडेंशियल्स) दर्ज करके लॉगिन करें।
4. जो फील्ड बदलने की अनुमति है, उसमें सावधानीपूर्वक सही जानकारी भरें।
5. बदलाव करने के बाद एक बार पूरी डिटेल फिर से चेक करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
6. अंत में, अपडेटेड कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें: CLAT 2027 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें नया शेड्यूल और आवेदन करने का तरीका
कौन कर सकता है बदलाव
यह सुविधा सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने पहले ही अपना फॉर्म और फीस जमा कर दी थी। इस दौरान नया रजिस्ट्रेशन या नया फॉर्म भरने की अनुमित नहीं है।
बता दें इस बार दिसंबर सेशल के लिए कुल 9,75,505 उम्मीदवारों ने परीक्षा फीस का भुगतान किया है। यह परीक्षा देश भर में 87 विषयों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।