
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि पाकिस्तान उन देशों में शामिल है जो सक्रिय रूप से परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं। ट्रंप ने यह एक इंटरव्यू में दिया है। यहां पर उन्होंने कहा कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान जैसे देश लगातार परमाणु परीक्षण करने में लगे हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब अपने परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करेगा क्योंकि अन्य देश भी ऐसा कर रहे हैं।
परमाणु सुरक्षा पर असर पड़ सकता है
ट्रंप ने कहा, "पाकिस्तान टेस्ट कर रहा है। ऐसे में हम भी टेस्ट करेंगे। क्योंकि वे टेस्ट करते हैं और दूसरे भी टेस्ट करते हैं।" उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास दुनिया को 150 बार उड़ाने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ने की संभावना है। इससे वैश्विक परमाणु सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।
बस हल्की सी कंपन महसूस होती है
ट्रंप ने आरोप लगाया कि कई परमाणु-सशस्त्र राष्ट्र वैश्विक जांच से छुपते हुए अंडरग्राउंड टेस्टिंग में लगे हैं। उन्होंने कहा, "ये टेस्ट जमीन के नीचे किए जाते हैं जहां लोगों को पता ही नहीं चलता है क्या हुआ है। आपको बस हल्की सी कंपन महसूस होती है."
अमेरिका अब परमाणु परीक्षण को बंद नहीं करने वाला
ट्रंप 33 साल पुराने न्यूक्लियर टेस्ट मोरेटोरियम (परीक्षण पर रोक) को दोबारा से शुरु करने की योजना तैयार कर रहे है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब परमाणु परीक्षण को बंद नहीं करने वाला है। उन्होंने कहा, ‘अगर दूसरे टेस्ट करने में लगे हैं तो हम क्यों नहीं?’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास किसी भी देश से अधिक परमाणु हथियार हैं. उन्होंने रूस और चीन दोनों से निरस्त्रीकरण (Denuclearisation) पर बातचीत की है। मगर जब वे खुद टेस्ट करते हैं तो हम क्यों रुकें?’ यह बयान उस समय आया है जब ट्रंप ने पहले ही रक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वे ‘तुरंत परमाणु परीक्षण आरंभ करें.’