Muzaffarnagar News: जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र के ग्राम भलवा में दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी युगल ने आत्म हत्या कर ली। घटना प्रेमिका के घर के एक कमरे में हुई जहां प्रेमी ने दरवाजा अंदर से बंद कर पहले प्रेमिका ने गर्दन धारदार हथियार से काटी और फिर प्रेमी ने अपनी गर्दन भी काट ली जब तक दरवाजा तोड़कर दोनों को निकाला जाता उनकी मौत हो चुकी थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल सीओ जानसठ रूपाली राव भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
शवों को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया जा रहा
थाना जानसठ पुलिस का कहना है कि शाम के समय जानसठ क्षेत्र के ग्राम भलवा में युवक व युवती की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी करने पर तथा प्रथम दृष्टया यह ज्ञात हुआ कि युवक व युवती के बीच प्रेम संबंध थे, प्रेम में असलफता के कारण उनके द्वारा यह कदम उठाया गया। पुलिस के अनुसार मुख्यालय से फोरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है तथा शवों को पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भिजवाया जा रहा है। प्रेमी युगल की आत्महत्या की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
दोनों पहले गुड़गांव में काम कर चुके
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक युवती करीब 26-27 साल की और मृतक युवक करीब 32 साल का है। दोनों पहले गुड़गांव में काम कर चुके हैं। उनमें प्रेम संबंध बताया गया है। मृतक युवती की शादी तय हो गई थी। जिस कारण माना जा रहा है कि उन्होंने प्रेम संबंधों में आपस में यह कदम उठाया है फिर भी पुलिस द्वारा सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों मृतकों के मकान आमने सामने हैं और दोनों एक ही बिरादरी के बताए गए हैं। एसएसपी ने इस संबंध में मृतक युवती की सगी बहन और भाई से भी बात की।