
Viral Video: पुणे के पास मुलशी तालुका के कासर आंबोली गांव में 70 वर्षीय शकुंतला सुतार नाम की बुजुर्ग महिला ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनके घर में एक 8 फीट लंबा रैट स्नेक (धामन सांप) घुस आया था। लेकिन डरने या किसी की मदद मांगने की बजाय उन्होंने खुद ही सांप को न सिर्फ पकड़ा, बल्कि उसे अपने गले में डाल लिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें ‘डेरिंग दादी’ कहकर सलाम कर रहे हैं।
साहस से भरा कारनामा, लोगों को किया जागरूक
शकुंतला सुतार ने बताया कि उन्होंने यह कदम सिर्फ दिलेरी दिखाने के लिए नहीं उठाया, बल्कि लोगों में सांपों को लेकर फैले डर और अंधविश्वास को दूर करने के मकसद से उठाया। उन्होंने समझाया कि धामन सांप विषैला नहीं होता और यह हमारे खेतों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह चूहे और कीट-पतंगों को खाता है। लेकिन अक्सर लोग इसे देखकर डर जाते हैं और मार देते हैं, जो कि गलत है। उनका उद्देश्य था कि लोग सच्चाई को समझें और बिना वजह इन जीवों को नुकसान न पहुंचाएं।
यह भी देखेंःHapur encounter: हापुड़ मुठभेड़ में ढेर हुआ बिहार का कुख्यात इनामी बदमाश डब्लू यादव
वीडियो वायरल, लोग कर रहे तारीफ
‘शेरदिल दादी’ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। लाखों लोग वीडियो को देख चुके हैं और हजारों कमेंट्स में उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दादी की बात एक गहरी सच्चाई कहती है – लोग सांप के जहर से कम, इलाज न मिलने से ज्यादा मरते हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “दादी ने सिर्फ एक सांप को नहीं पकड़ा, बल्कि अंधविश्वास को भी चुनौती दी है।”