Covid 19 LF. 7 New variant : कोविड, 19 ke मामले फिर से बढ़ते नजर आ रहे हैं. दिल्ली केरल सहित कई राज्यों में covid 19 से जुड़ी guideline जारी की जा चुकी है. बता दें इस बार covid 19 में दो नये वेरिएंट देखने को मिल रहे है. जिसके भारत मे एक NB. 1.8.1 का है और चार LF. 7 केस मिले हैं. आइये जानते हैं नये वेरिएंट के बारे में और क्या हैं इसके लक्षण.
4 साल बाद हुई वापसी
साल 2021 में सभी ने कोविड 19 महामारी का सामना किया. जिसके 4 साल बाद यह दोबारा से अपना विकराल रूप लेकर वापस लौटा है. हाल ही में होंग कोंग और सिंगापुर में कोविड के केस सामने आने लगे हैं. वहीं भारत में कोरोना के नये केस दर्ज किये जा रहे हैं. हालांकि भारत के कई राज्यों की तरफ से इसको लेकर निगरानी रखी जा रही है.
क्या है नया वेरिएंट?
यह एक नया SARS -CoV-2 का वेरिएंट है. जो ओमरिकोन JN. 1 सब वेरिएंट से बना है. ये WHO द्वारा अभी variant under monitoring (VUM) के रूप में सूची बंध किया है. जिसकी जानकारी अभी तक कुछ सामने नहीं आई है. इसके लक्षण जैसे LF. 7 के है बुखार आना, गले में खराश, नाक का बहना, नाक बंद होना, ज्यादा थकान, और मस्पेशियों में दर्द आदि जैसी समस्या.